Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

जम्मू में क्यों बढ़ रहे हैं आतंकी हमले?

जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए पाकिस्तान का साजिश बुनना कोई नया काम नहीं है. कई बार मात खाने के बाद भी वो अपने नापाक मंसूबों से बाज नहीं आता है. आतंकियों को पनाह देना उसकी फितरत और वैश्विक पहचान बन चुकी है. कश्मीर संभाग में उसके पाले आतंकियों को सुरक्षाबलों ने खात्मे के कगार पर पहुंचाया तो अब वो जम्मू संभाग में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा है. आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना कवर फायर भी देती है. केंद्र शासित प्रदेश में बीते महीनों में हुए हमलों और घुसपैठ की कोशिशें, इसकी तस्दीक करती हैं.