Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

संविधान और कुरान शरीफ में सर्वोपरि कौन

महमूद मदनी ने संविधान और कुरान शरीफ में सर्वोपरी क्या, के सवाल पर कहा, “ये सवाल ही गलत है. दोनों के बीच किसी तरह का कोई कंपटिशन ही नहीं है. इनके बीच कोई मुकाबला ही नहीं है.” उन्होंने आगे कहा कि ये सवाल मुझसे साल 2002 से ही पूछा जा रहा है. कभी राष्ट्र के नाम पर, कभी देश के नाम पर ये सवाल ही गलत है.”

मदनी ने आगे कहा, “कुरान और शरीयत हमारे मां-बाप की तरह है. आप मुझसे पूछेंगे कि कौन सी आंख अच्छी लगती है, कौन सी रखें और कौन सी फोड़ दें. यह हमारे लिए हमारा आइन है.” उन्होंने आगे कहा, “मेरे हिसाब से भारत के संविधान की अपनी जगह है. और कुरान शरीफ की अपनी जगह है. दोनों को आप मिक्स मत करिए. आज के युवाओं को यह पता होना चाहिए कि कुरान का क्या काम है, कुरान की क्या हैसियत है. कुरान का क्या मुकाम है.”