Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कौन है लॉरेंस गैंग की लेडी डॉन पूजा सैनी

जयपुर में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई की लेडी डॉन पूजा सैनी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस का दावा है कि राजू ठेहट से लेकर गोगामेड़ी जैसे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए इसी ने हथियार उपलब्ध कराए थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेहद मासूम सी नजर आने वाली यह लड़की एक शातिर बदमाश है. इसका मूल काम हथियारों की तस्करी करना है. वैसे तो हथियारों की तस्करी अपने नेटवर्क के जरिए कराती थी, लेकिन संवेदनशील स्थानों पर हथियारों की आपूर्ति यह खुद करती थी.

पुलिस का दावा है कि पूजा सैनी की दोस्ती बठिंडा जेल में बंद शार्प शूटर संपत नेहरा से है. दरअसल पूजा का पति समीर उर्फ महेंद्र कुमार मेघवाल पहले से संपत नेहरा के लिए हथियारों की तस्करी करता रहा है. लेकिन एक बार मुलाकात के बाद संपत नेहरा समीर की अपेक्षा पूजा पर ज्यादा भरोसा करने लगा था. कहा जा रहा है है कि संपत नेहरा सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए भी पूजा सैनी का इस्तेमाल करता था. राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा को सुखदेव सिंह गोगमेड़ी हत्याकांड की जिम्मेदारी भी संपत ने पूजा के जरिए ही दी थी.