Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कौन हैं बृजेंद्र सिंह, जिन्होनें बीजेपी से इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का दामन

बीजेपी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं. उन्होंने अपने फैसले के लिए “सम्मोहक” राजनीतिक कारणों को जिम्मेदार ठहराया. बता दें, बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं.

 

हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि “मैंने राजनीतिक कारणों से मजबूर होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मुझे सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं. बता दें, बृजेंद्र सिंह लोक लेखा समिति (भारत) और रक्षा संबंधी स्थायी समिति (भारत) के सदस्य भी हैं. बृजेंद्र सिंह बीजेपी को इस्तीफे देने के बाद कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके घर पहुंचे थे. जिस के बाद वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं.