Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

क्रैश से 9 मिनट पहले अजित पवार ने किससे की थी बात? आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग आई सामने, जानें क्या कहा

बारामती विमान हादसे से पहले अजित पवार ने अपने भतीजे श्रीजीत पवार से फोन पर बात की थी। श्रीजीत पवार ने दिवंगत नेता की 28 जनवरी की सुबह 8:19 बजे की आखिरी बातचीत की रिकॉर्डिंग जारी की, जो उस विमान में हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा, "चिंता मत करो। मैं, हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलेंगे।" ये अजित पवार के आखिरी शब्द थे।"

श्रीजीत पवार ने कहा, "अजित दादा अपनी आखिरी सांस तक महाराष्ट्र को यही संदेश देना चाहते थे कि हम सबको अपने साथ लेकर चलेंगे।" उन्होंने आगे बताया, "मैंने 28 जनवरी की सुबह 8:19 बजे उन्हें मैसेज किया। जैसे ही उनकी फ्लाइट नेटवर्क रेंज में आई, उन्हें मैसेज मिल गया और उन्होंने मुझे सुबह 8:37 बजे फोेन किया।" पिछले हफ्ते 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक स्पेशल विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री अजित पवार सहित चार अन्य लोगों की मौत हो गई।