Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

प्रियंका गांधी के किस बयान पर भड़के CPI नेता

केरल के वायनाड उपचुनाव के चलते कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी और राज्य के सीएम पिनाराई विजयन के बीच तीखी बहस छिड़ गई है और वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. इसी बीच रविवार को प्रियंका गांधी ने सीएम को लेकर कहा, उन्होंने वायनाड के लिए क्या किया है? उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए. प्रियंका गांधी के इस बयान पर अब सीपीआई लीडर डी राजा ने पलटवार किया है.

डी राजा ने कहा, किसी ने उन्हें (प्रियंका गांधी) यह सिखाने के लिए नहीं कहा कि लेफ्ट को क्या करना चाहिए. लेफ्ट बेरोजगारी, महंगाई, केंद्र सरकार की विनाशकारी आर्थिक नीतियों के खिलाफ लड़ रही है. लेफ्ट वायनाड के लोगों के पुनर्वास के लिए लड़ रही है. उन्होंने वायनाड की बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा, वामपंथियों ने वायनाड की त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी. कोई भी लेफ्ट की भूमिका पर सवाल नहीं उठा सकता.