Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

कहां रहेंगे केजरीवाल?: पूर्व मुख्यमंत्री के लिए घर किया गया फाइनल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के लिए नए घर की तलाश खत्म हो गई है। वह एक-दो दिन में सीएम आवास खाली कर देंगे। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के लिए घर फाइनल कर लिया गया है। अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे।

हाल ही में जंतर मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं जैसे ही नवरात्र आएंगे मैं घर छोड़ दूंगा। कुछ दिन में मैं मुख्यमंत्री आवास खाली कर दूंगा, आज दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है। मैंने दस साल में केवल आपका आशीर्वाद कमाया है। सीएम बनने के 10 साल बाद भी दिल्ली में उनका अपना एक भी घर नहीं है। 

अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि वे तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है। दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।