Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

12 सीटों में से बीजेपी ने कहां-कहां उतारे उम्मीदवार

नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर तीन सितंबर को चुनाव होंगे. राज्यसभा उपचुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है. चुनाव के दिन ही शाम तक इसके नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. हालांकि, सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध जीतना लगभग तय माना जा रहा है. बीजेपी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि बीजेपी ने कहां-कहां अपने उम्मीदवार उतारे, जीत-हार के समीकरण क्या हैं?

एनडीए ने 12 सीटों में से कुल 11 सीटों पर अपने उम्मीदार उतारे हैं. इनमें 9 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने असम से दो (मिशन रंजन दास, रामेश्नर तेली), बिहार (मनन कुमार मिश्रा), हरियाणा (किरण चौधरी), मध्यप्रदेश (जॉर्ज कुरियन), महाराष्ट्र (धैर्यशील पाटिल), ओडिशा (ममता मोहंता), राजस्थान (रवनीत सिंह बिट्टू) और त्रिपुरा (राजीव भट्टाचार्जी) से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं, एनडीए की तरफ से बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और महाराष्ट्र से एनसीपी उम्मीदवार नितिन पाटिल ने नामंकन दाखिल किया है. इसके अलावा ओडिशा से निर्दलीय और बीजेपी समर्थित जगन्नाथ प्रधान ने भी पर्चा दाखिल किया है. वहीं, तेलंगाना से कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने नामांकन किया है.