Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

जब मां-बाप को खोने के बाद डिप्रेशन में जाने लगे थे किंग खान

आपको बता दें कि शाहरुख खान के पिता 52 साल की उम्र में गुजर गए थे. उसे वक्त शाहरुख एक टीनेजर हुआ करते थे. इसके बाद सालों के बाद ही उनकी माता जी का भी देहांत हो गया. पिता की तरह उनकी मां भी 52 साल की उम्र में ही गुजार गई थीं. अपने मां-बाप के बारे में शाहरुख खान ने एक डॉक्यूमेंट्री जिसका नाम The Inner World of Shah Rukh Khan है, उसमें जिक्र भी किया हुआ है

जब उनके मां बाप का निधन हुआ तब शाहरुख खान की बहन उनके साथ रहा करती थीं. अपनी बहन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि उनकी बहन एक बहुत ही ब्रिलियंट स्टूडेंट के साथ साथ एक ट्रेंड साइकोलॉजिस्ट भी हैं. लेकिन, बदकिस्मती से वह ठीक नहीं है. मां बाप को खोने के बाद वो काफी डिस्टर्ब हो गई थी. एक्टर ने बताया कि उनके पिता का निधन कैंसर की वजह से हुआ था. इसलिए ही वो अपने परिवार को पूरा वक्त देते हैं.