Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कोहरे में फंसा ट्रेनों का पहिया, मालदा टाउन समेत कई गाड़ियां निरस्त

सर्दी की दस्तक के साथ कोहरे की भी आहट शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने वाराणसी से गुजरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त रखने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक निरस्त रहेंगी।

सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस को तीन दिसंबर से दो फरवरी तक रद्द रखा जाएगा। नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक नहीं चलेगी। मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस को पांच दिसंबर से दो मार्च तक निरस्त किया जाएगा।

यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने वाराणसी सिटी स्टेशन से जौनपुर और गाजीपुर सिटी के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।