Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

Haryana: करनाल के सरकारी गोदामों में सड़ रहा करोड़ों रुपये का गेहूं, निजी कंपनी पर सही रखरखाव न करने का आरोप

हरियाणा में करनाल के सरकारी गोदामों में रखा करोड़ों रुपए का गेहूं अब कीटों के प्रजनन की जगह बनकर रह गया है। लोगों के इस्तेमाल के लिए रखे गए गेहूं की देखभाल की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को मिली थी। हालांकि उसकी कथित लापरवाही की वजह से ये लगभग खराब हो चुका है।

वजह चाहे जो भी हो, हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ के गोदामों में रखा करोड़ों रुपये का गेहूं अब सड़ रहा है। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि जिम्मेदारी तय करने के लिए एक जांच समिति बनाई गई है।