Breaking News

फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट     |   गोलान हाइट्स पर दिए बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं     |   ईरान-सऊदी के लिए साझा सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, इराक ने भेजा प्लान     |   मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की एक्टिविटी, युद्धपोत तक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई सप्लाई     |   गिनी लैंडस्लाइड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 30 की मौत     |  

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे का क्या होगा

ऐतिहासिक शब्द पर इन दिनों चहुंओर जोर है. सामान्य फैसला भी इस धड़ल्ले से ऐतिहासिक बता दिया जाता है कि ऐतिहासिक फैसले को ऐतिहासिक कहते हुए इक पल को सोचना पड़ जाता है कि ऐतिहासिक को ऐतिहासिक ही कहा जाए या कुछ और. खैर, ये सब प्रवचन हैं. मूल बात पर आते हैं. आज से सचमुच में एक ऐतिहासिक सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू हो रही है. ऐतिहासिक कई मायनों में.

पहला, सात जजों की एक संविधान पीठ इस साल के दूसरे हफ्ते में ही एक सुनवाई करने को बैठ रही है. आमतौर पर इतनी बड़ी बेंच बैठने का रिवाज अब नहीं नजर आता. आखिरी दफा अगर हम याद करें तो एक पिछले साल एक इतनी बड़ी बेंच बैठी थी जो साल 2017 के बाद पहली दफा हकीकत बनी थी. दूसरी बात ये कि यह मामला किसी एक विश्वविद्यालय का नहीं बल्कि यह देश के हजारों अल्पसंख्यक विश्वविद्यालयों का भविष्य तय करेगा. कैसे? बताएंगे आपको आगे. पहले थोड़ा पीछे चलते हैं.