Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

3 महीने की सजा पर क्या बोले संजय सिंह?

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 3 महीने की सजा हुई है. 23 साल पुराने मामले में आप सांसद को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सजा सुनाई है. सजा के बाद संजय सिंह ने कहा कि मैंने अपने शहर के बिजली पानी के लिए आवाज उठाई थी, जेल, लाठी और मुकदमे से मेरी सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है. जब तक जान है देश के लिए लड़ता रहूंगा.

आप सांसद ने कहा कि 2 दिनों से लड्डू बांटे जा रहे हैं कि संजय सिंह को सजा हो गई. पकड़ो जेल में डालो आपको पता है मामला क्या है? 23 साल पहले 2001 मामला है अपने शहर सुल्तानपुर के लोगों के लिए बिजली, पानी के लिए आवाज उठाई थी.