Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

क्या है मोदी सरकार की हमसफर नीति, हाईवे पर चार्जिंग स्टेशन-शौचालय समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

Humsafar Policy: आपने भी लंबी सड़क यात्राओं के दौरान कई परेशानियों का सामना किया होगा, खासकर जब आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हों और आपके साथ छोटे बच्चे, बीमार या दिव्यांग सदस्य हों. ऐसी ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ‘हमसफर नीति’ का शुभारंभ किया है. इस नीति का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

हमसफर योजना क्या है?
सरकार यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए कई पॉलिसी लेकर आती है। इस बार सरकार ने सफर से जुड़ी हमसफर पॉलिसी लेकर आई है। इससे नेशनल हाइवे पर कई ऐसी सुविधाएं जी जाएगी जिससे रास्ते में आराम किया जा सकता है। इसके तहत जो सुविधाएं दी जाएंगी उसकी लिस्ट कुछ प्रकार है:-
1- स्वच्छ शौचालय
2- शिशु देखभाल कक्ष
3- व्हीलचेयर के लिए प्रावधान
4- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन
5- पार्किंग की जगह
6- रुककर आराम करने की जगह

हमसफर नीति में व्हीलचेयर ईवी चार्जिंग स्टेशन पार्किंग स्थल और ईंधन स्टेशनों पर छात्रावास सेवाएं जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। हमसफर नीति रोजगार सृजन करेगी और सेवा प्रदाताओं के लिए आजीविका में वृद्धि करेगी।

हाईवे नेटवर्क के आसपास साफ-स्वच्छ टायलेट, व्हीलचेयर, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पेट्रोल पंप, रेस्तरां, पार्किंग जैसी सुविधाओं की राह सुगम करते हुए केंद्र सरकार ने हमसफर नीति का एलान किया है, जिस पर सही तरह अमल हुआ तो सड़क यात्रा की तस्वीर बदल सकती है।

राजमार्ग यात्रा ऐप पर मिलेगी जानकारी
हमसफर नीति से यात्रियों सुरक्षित सुविधाएं देना है। यात्री राजमार्ग यात्रा ऐप पर अपनी लोकेशन के पास में इन सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं। ऐप में यात्रियों को सभी चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें वहां पर रुकने, खाने और हॉस्टल के शुल्क के बारे में भी पता किया जा सकता है।

रेटिंग पर रहेगा खास फोकस
इस नीति के तहत जो भी सुविधाएं दी जाएंगी उसके लिए ‘निगरानी और निरीक्षण’ का खास ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान यात्री किसी भी सेवा के लिए रेटिंग करेंगे तो उसपर ध्यान दिया जाएगा। अगर किसी की रेटिंग 3 स्टार के कम होगी तो उसके निरीक्षण पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यह नीति लॉन्च करते हुए अफसरों पर व्यंग्य किया-पढ़े-लिखे लोगों (अधिकारियों और विशेषज्ञों) के तमाम अध्ययन और विचार-विमर्श के बाद चार साल की देरी से आखिरकार यह नीति लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को सुखद और सुरक्षित यात्रा की अनुभूति कराना है।

एनएच में जितने भी पेट्रोल पंप बने हैं उनके मालिकों से पेट्रोल पंप पर मानकों के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं देने की बता कही गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस नीति के तहत फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, फ्यूल स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग सुविधाएं, शौचालय सुविधा, शिशु देखभाल कक्ष, एटीएम, वाहन मरम्मत की दुकान, फार्मेसी सेवाएं एनएच लोगों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करेंगी।