Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: PM नरेंद्र मोदी सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के कटवा, मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में रैलियों को संबोधित किया था। आज यानी रविवार को वे सिलीगुड़ी के कावाखालि मैदान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार शंकर घोष और उत्तर बंगाल के अन्य पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे।

पार्टी नेता ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मध्य और उत्तर बंगाल में बीजेपी के समर्थन को मजबूत करना है, जहां पार्टी अपनी पैठ गहरी करने और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है। मार्च के मध्य में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से राज्य में प्रधानमंत्री मोदी का ये तीसरा दौरा है।

इससे पहले, गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सूरी में रैलियों को संबोधित किया था, जहां उन्होंने राज्य में “औद्योगिक बदहाली” और “घुसपैठ की समस्या” जैसे मुद्दों को उठाते हुए बीजेपी के चुनावी अभियान को धार दी। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अप्रैल को उत्तर बंगाल के कूचबिहार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।