Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीवारों की पांचवीं सूची जारी की। इस सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार, दमदम उत्तर सीट से सौरभ सिकदर, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पुरबा सीट से रुद्रप्रसाद बनर्जी को चुनावी रण में उतारा गया है।

इसके साथ ही, बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 292 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान संपन्न होगा। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पहले ही सभी 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।