Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

'आतंकवाद को इस हद तक दफना देंगे कि..' -अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे केंद्र शासित प्रदेश में ऐसे दफन कर दिया जाएगा कि ये फिर कभी नहीं बढ़ पाएगा।

किश्तवाड़ के पैडर में रैली के दौरान उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू कश्मीर को अशांति के दिनों में लौटाने की योजना बना रहा है। अमित शाह बीजेपी उम्मीदवार सुनील शर्मा के प्रचार करने के लिए पैडर में थे।