Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कब्जा जमाएंगे, सनसनी फैलाएंगे पर कागज नहीं दिखाएंगे, अनुराग ठाकुर ने वक्फ बोर्ड को घेरा

Himachal Pradesh: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को राज्य वक्फ बोर्ड पर अवैध रूप से जमीन हड़पने और फिर अदालत द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश दिए जाने पर इसे मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। शिमला में संजौली मस्जिद को ध्वस्त करने के अदालती आदेश पर उनका ये बयान आया।

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया गया था और न केवल ऊपरी मंजिलें बल्कि पूरी संरचना अनधिकृत थी। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड भूमि स्वामित्व और मस्जिद के निर्माण की अनुमति के कागजात नहीं दिखा सका और इसलिए अदालत ने शनिवार को इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया। 

उन्होंने कहा, "संजौली मस्जिद उन हजारों उदाहरणों में से एक है जहां वक्फ बोर्ड ने वैध दस्तावेजों के बिना जमीन पर अवैध कब्जा किया है।" उन्होंने कहा, "कब्जा जमाएंगे, सनसनी फैलाएंगे पर कागज नहीं दिखाएंगे, ये वक्फ बोर्ड की मानसिकता बन गई है।" 

एक वकील के अनुसार, शिमला नगर निगम आयुक्त की अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया कि विवादित संजौली मस्जिद की सभी पांच मंजिलें अनधिकृत थीं और पूरे ढांचे को गिराने का आदेश दिया।