Breaking News

बिहार: पप्पू यादव को मिली जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुए थे गिरफ्तार     |   स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 119 विपक्षी सांसदों के साइन लेकिन राहुल का नाम नहीं     |   बांग्लादेश में आम चुनाव से 48 घंटे पहले एक और हिंदू व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या     |   विपक्षी दलों ने धारा 94C के तहत लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए प्रस्तुत किया प्रस्ताव     |   'मुझे नरवणे की किताब पर भरोसा है', बोले राहुल गांधी     |  

13 साल की उम्र में हुआ था शारीरिक शोषण

भाभी जी घर पर है टीवी का एक पॉपुलर सिटकॉम ड्रामा है। शो के एक-एक किरदार ने दर्शकों को एंटरटेन किया है। इनमें विभूति नारायण से लेकर अंगूरी भाभी तक, कई नाम शामिल है। वहीं शो के एक कलाकार ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनके साथ शारीरिक शोषण हुआ था। शो  में अनोखेलाल सक्सेना का किरदार निभाने वाले एक्टर सानंद वर्मा ने बचपन में अपने साथ हुए हादसे का खुलासा किया है। 
सानंद वर्मा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि जब वो 13 साल के थे, तो उनका शारीरिक शोषण हुआ था। एक्टर ने कहा कि बचपन में वो क्रिकेट खेलने जाते थे, जहां एक शख्स ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। एक्टर ने इसे भयानक और कभी न भूलने वाली याद कहा।