Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

वक्फ संपत्ति विवाद: कर्नाटक में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

कर्नाटक में बीजेपी ने वक्फ संपत्ति विवाद मामले में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में किसानों ने उनकी जमीनों को वक्फ संपत्तियों के रूप में चिह्नित किए जाने का आरोप लगाया।

इसे लेकर बीजेपी ने सोमवार को पूरे राज्य में प्रदर्शन किया। बीजेपी ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार "भूमि जिहाद" में शामिल है। इस विरोध के दौरान विपक्षी दल ने वक्फ मंत्री जमीर अहमद खान को कैबिनेट से बर्खास्त करने की भी मांग की गई।

हालांकि, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को निर्देश दिया था कि किसानों को जारी किए गए सभी नोटिस रद्द कर दिए जाएं। इसके बावजूद बीजेपी ने प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है।