Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

हरियाणा में 1 अक्टूबर को होगी वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा. 4 अक्टूबर को वोटों की गितनी होगी. राज्य में 20 हजार 629 पोलिंग बूथ होंगे. इसमें 150 मॉडल बूथ होंगे. 90 में से 73 सीटें सामान्य की होंगी. 17 सीटें एससी के लिए रिजर्व होंगी. हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में 2 करोड़ 1 लाख मतदाता है. हरियाणा का इलेक्ट्र रूल 27 अगस्त को फाइनल हो जाएगा. विधानसभा चुनाव को लेकर 5 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 12 सिंतबर होगी. उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी.