Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

महाराष्ट्र में 264 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र में आज यानी 2 दिसंबर 2025 को 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। 6,859 उम्मीदवार आज चुनावी मैदान में हैं। पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में एक बार फिर महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) आमने-सामने हैं। आज पहले चरण में होने वाले चुनाव के नतीजे कल यानी 3 दिसंबर को सामने आएंगे। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की वोटिंग जारी है। पहले चरण के चुनाव में युवाओं से बुजुर्ग, सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र में निकाय चुनाव संपन्न करवाने क आदेश दिया था। इसी के तहत चुनाव आयोग मुंबई समेत 32 जिला परिषदों और 336 नगर पंचायतों में चुनाव करवा रहा है। महाराष्ट्र निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका में 264 अध्यक्ष पद और 6,042 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। निकाय चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 12,316 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन बूथ की निगरानी के लिए 62,108 कर्मचारी तैनात हैं।महाराष्ट्र निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में लगभग 1 करोड़ के आसपास मतदाता हिस्सा ले सकते हैं।