Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में 38 सीटों पर वोटिंग जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी दौर में 38 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है। राज्य के 12 जिलों के 14,218 बूथों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई और शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

31 बूथों पर वोटिंग शाम चार बजे खत्म हो जाएगी। 60.79 लाख महिलाओं और 147 ट्रांस जेंटर मतदाताओं समेत कुल 1.23 करोड़ लोग बुधवार को वोट डाल सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, ''आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी दौर है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। इस मौके पर मैं विशेष रूप से मेरे उन सभी युवा मित्रों को बधाई, जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। आपका हर वोट राज्य की ताकत है।"

38 में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। बाकी 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर डिवीजन में और दो दक्षिणी छोटानागपुर में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि कुल 14,218 पोलिंग बूथों में से 239 की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है। विधानसभा चुनाव के पहले दौर में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।