Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

देवली-उनियारा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

राजस्थान के टोंक में देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। वोट डालने के लिए लोग सुबह-सुबह पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। राजस्थान की सात सीटों झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चोरासी, सलूम्बर और रामगढ़ के लिए उप-चुनाव हो रहे हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

अभी 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के 114, कांग्रेस के 65, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के तीन, बीएसपी के दो, आरएलडी के एक विधायक हैं। वहीं, निर्दलीय विधायकों की संख्या आठ है।