Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Assam bypolls: पांच विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

असम में पांच विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है। धोलाई (एससी), सिडली (एसटी), बोंगाईगांव, बेहाली और सामागुरी विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हो रहे हैं। ये सीटें हाल ही में लोकसभा चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधियों की वजह से खाली हो गई थीं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक, बोंगाईगांव में सबसे ज्यादा 66.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद सामागुरी में 66.33 प्रतिशत, बेहाली में 64.34 प्रतिशत, सिडली में 64.22 प्रतिशत और ढोलई में 60.01 प्रतिशत वोट डाले गए।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल मिलाकर 34 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से ज्यादातर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। पांच सीटों के 1,078 केंद्रों पर सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगभग 9,000 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। नौ लाख से ज्यादा वोटर, वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं।

592 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है। ग्यारह बूथों को मॉडल पोलिंग सेंटर बनाया गया है और 14 बूथों का जिम्मा सभी महिला कर्मचारियों के हाथों में है। असम पुलिस के सहयोग से सभी पोलिंग सेंटरों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की पंद्रह कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें लगभग 1,500 कर्मी शामिल हैं।