Breaking News

केरल विधानसभा चुनाव: CPI ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की     |   बारिश के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुधरकर 97 हो गई     |   अवैध कॉल सेंटर मामला: ED ने पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों पर छापा मारा     |   राज्यसभा चुनाव: बिहार में अब तक एनडीए के 176, महागठबंधन के 37 विधायकों ने डाला वोट     |   सेंसेक्स 179 अंक गिरकर 74,384.61 पर; निफ्टी 53 अंक गिरकर 23,098 पर खुला     |  

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए मतदान जारी, नतीजे भी आज ही होंगे घोषित

राज्यसभा चुनाव की सियासी लड़ाई सोमवार को पूरी रफ्तार के साथ शुरू हो गई है। इसके लिए 11 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गई है, जिनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं। इस चुनाव में देश की राजनीति के हालात पर नजरें टिकी हैं, क्योंकि राज्यसभा में बहुमत के समीकरण सीधे केंद्र की नीतियों और विधायी शक्ति पर असर डालते हैं। इस बार कुल 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, लेकिन इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिससे राजनीतिक समीकरण पहले ही स्पष्ट हो चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आज का मतदान न केवल इन राज्यों की सियासी ताकत दिखाएगा बल्कि केंद्र में सत्ता संतुलन के लिहाज से भी अहम साबित होगा। 

आज बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिसमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। राजनीतिक जानकार इसे केंद्र में सत्ता संतुलन और राज्यों की सियासी ताकत का अहम संकेत मान रहे हैं। तमिलनाडु के छह राज्यसभा सीटों में डीएमके गठबंधन चार सीटें, AIADMK-एनडीए गठबंधन 2 सीटें निर्विरोध जीतने के लिए तैयार है। सभी सीटों पर कोई बदलाव नहीं होगा।

महाराष्ट्र में एनडीए 235 विधायकों के साथ सात में से छह सीटें जीतने के करीब है। ऐसे में विपक्षी एमवीए सिर्फ एक सीट जीत पाएगा। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि एनडीए ने अधिकतर नई चेहरों को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एमवीए ने सिर्फ शरद पवार को मैदान में उतारा है। 37 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनावों में देश की राजनीति के समीकरण पर ध्यान है। 16 मार्च को मतदान होने से पहले ही कुछ सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वर्तमान स्थिति के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को साफ बढ़त मिल रही है, जबकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक की ताकत घटने की आशंका है। एनडीए 245 सदस्यीय राज्यसभा में 133 सांसदों के साथ 122 की बहुमत सीमा पार कर चुका है, जबकि भाजपा अकेले 103 सांसदों के साथ बहुमत से 20 सीटें कम है। विपक्षी ब्लॉक के पास कुल 79 सांसद हैं, जिनमें कांग्रेस के 27, टीएमसी के 12, डीएमके के 10 और आरजेडी के 5 सांसद शामिल हैं।