Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

विस्तारा ने 26 और उड़ानें रद्द कीं

चालक दल की अनुपलब्धता के कारण उड़ानें रद्द होने के बीच विस्तारा के आला अधिकारियों ने बुधवार को पायलटों के साथ बैठक की। इसमें नए अनुबंध और ड्यूटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह की एयरलाइन ने बुधवार को 26 उड़ानें रद्द कीं। संशोधित वेतन स्ट्रक्टर के विरोध में पायलटों के एक वर्ग ने पिछले कुछ दिन से बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी ली है। इससे विस्तारा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं और एयरलाइन ने पिछले दो दिन में 100 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं। 

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विस्तारा को उड़ान रद्द होने के साथ-साथ देरी पर दैनिक रूप से जानकारी देने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन सहित विस्तारा के आला अधिकारियों ने पायलटों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए ऑनलाइन बैठक की। बैठक में मानव संसाधन (एचआर) समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। विस्तारा ने पायलटों के साथ बैठक पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

सूत्रों ने बताया कि उड़ान परिचालन सामान्य स्थिति में लौट रहा है और उड़ानें रद्द होने के मामलों में कमी आई है। सूत्रों ने कहा कि ड्यूटी और कामकाजी घंटों में बढ़ोतरी से संबंधित मुद्दों पर एयरलाइन अधिकारियों ने पायलटों को इन्हें मई तक सुलझाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान स्थिति मुख्य रूप से पायलटों के अधिक ड्यूटी करने को लेकर है। विस्तारा की एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया जारी है। विस्तारा के पास करीब 1,000 पायलट हैं, जिनमें से लगभग 200 का विभिन्न चरणों का प्रशिक्षण जारी है। विस्तारा ने 31 मार्च से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम में प्रतिदिन 300 से ज्यादा उड़ानों का परिचालन करना है