Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

विजिबिलिटी कम हुई विस्तारा ने डायवर्ट की 18 उड़ानें

बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिती बेहद खराब होती जा रही है. राजधानी में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है. राजधानी की हवा लगातार खतरनाक होती जा रही है. सरकारों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी हवा में कोई सुधार नहीं हो रहा है. दूसरी ओर दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और विजिबिलिटी कम होने के कारण विस्तारा एयरलांइस की 18 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई हैं.

विस्तारा एयरलांइस ने खुद इस बात की जानकारी अपने एक्स पोस्ट में दी है. एयरलाइंस ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी और खराब मौसम की वजह से अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली उड़ान यूके906 को अहमदाबाद वापस भेज दिया गया है. साथ ही मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान यूके954 को भी जयपुर वापस भेज दिया गया है.