Breaking News

पुष्कर कॉरिडोर के लिए योजना तैयार- CM भजनलाल     |   गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रही सरकार- CM भजनलाल     |   राजस्थान को तीर्थ स्थलों से जोड़ा जा रहा है- CM भजनलाल     |   हमारी सरकार संस्कृति, सनातन को बढ़ावा दे रही है- CM भजनलाल     |   NETWORK-10 को संत संसद के लिए बधाई- CM भजनलाल     |  

RCB की जीत के बाद विराट का फ्लाइंग किस, अनुष्का संग दिखी खास बॉन्डिंग

विराट कोहली जब भी मैदान पर होते हैं, तो सिर्फ अपने खेल से ही नहीं बल्कि अपने खास अंदाज से भी सुर्खियां बटोर लेते हैं। शनिवार को आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को शानदार जीत दिलाने के बाद कोहली ने एक बार फिर अपने और अनुष्का शर्मा के बीच की खास बॉन्डिंग की झलक दिखाई।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ छह विकेट की जीत के तुरंत बाद कोहली ने स्टैंड्स की ओर देखकर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। उनका यह प्यारा इशारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे “मोमेंट ऑफ द डे” करार दिया। मैच की बात करें तो RCB ने 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार प्रदर्शन किया और 26 गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अहम भूमिका रही।

कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया और लक्ष्य हासिल करना आसान बना दिया। इस दौरान कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। साथ ही, वह आईपीएल इतिहास में रन चेज के दौरान 4000 रन पार करने वाले भी पहले खिलाड़ी बन गए। आरसीबी की यह जीत आईपीएल 2026 में टीम के लिए शानदार शुरुआत साबित हुई और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 200+ रन के सफल चेज में से एक बन गई।