Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Punjab: विनेश फोगाट ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, ताकत और साहस के लिए प्रार्थना की

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट जिन्हें पेरिस खेलों में 50 किग्रा के फाइनल मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्होंने शुक्रवार को स्वर्ण मंदिर के नाम से मशहूर सिखों के सबसे पवित्र स्थल  हरमंदिर साहिब का दौरा किया और कहा कि उन्होंने ताकत और साहस के लिए प्रार्थना की। 

पूजा-अर्चना के बाद विनेश फोगाट ने मीडियाकर्मियों से कहा कि यहां आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा मैं एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर रही हूं। मैंने वाहेगुरु से मुझे शक्ति और साहस देने की प्रार्थना की। हमारे सभी प्रियजन स्वस्थ रहें, हमारा देश सुरक्षित रहे और प्रगति करता रहे। मैंने वाहेगुरु से हमारा मार्गदर्शन करने और मानवता के लिए सही दिशा में काम करने में मदद करने का आशीर्वाद मांगा है। 

हरियाणा के बलाली की रहने वाली फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अपने 50 किलोग्राम के फाइनल मैच के दिन अयोग्य घोषित होने के बाद हार का सामना करना पड़ा।