Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

आर पार के बीच विनेश फोगाट का पलटवार

हरियाणा की जुलाना विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद विनेश फोगाट ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने पहले रोड शो की शुरुआत अपने ससुराल बख्ता खेड़ा से की है. उन्होंने पौली गांव से बख्ता खेड़ा तक तकरीबन 10 किलोमीटर का रोड शो किया. बख्ता खेड़ा उनके पति सोमवीर राठी का पैतृक गांव है. उन्होंने टिकट मिलने के बाद पहली बार जुलाना आने पर कहा कि यह मेरे अपने हैं. इनके आशीर्वाद से कुश्ती में जीते हैं तो यह भी जिंदगी की एक जंग ही लगा लो, इनके आशीर्वाद से इनसे भी पार ही निकलेंगे.