हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं. इस बीच खबर है कि कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस में शामिल होंगे. बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट दोनों आज दोपहर के वक्त कांग्रेस में शामिल होंगे. पिछले काफी समय से ऐसे बताया जा रहा था कि कुश्ती के दोनों धाकड़ पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी.
हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि अगर विनेश देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती है, तो हमें क्या ऐतराज होगा. उन्होंने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पहलवानों के बैक में थी और कांग्रेस के उकसाने से ही वो आंदोलन चल रहा है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव का आगाज 5 अक्टूबर से होना है। वहीं, मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले यह तारीख क्रमश: 1 और 4 अक्टूबर थी, लेकिन चुनाव अयोग ने इसमें बदलाव किया। आयोग के बदलाव के पीछे कि वजह कि बिश्नोई समुदाय के मताधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है.