Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

विक्रांत मैसी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के अभिनेता विक्रांत मैसी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. ये मुलाकात लखनऊ में सीएम के सरकारी आवास पर हुई. विक्रांत की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पिछले हफ्ते ही बॉक्स ऑफिस पर आई है. एक्टर लगातार फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं.

सीएम योगी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर विक्रांत के साथ मुलाकात वाली एक तस्वीर शेयर की है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने शिष्टाचार भेंट की.”