Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

Vijay Rupani Funeral: राजकोट में विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए थे। डीएनए से पहचान की पुष्टि के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया। आज सुबह 11:30 बजे उनका शव सिविल अस्पताल से रवाना होगा और दोपहर 2 बजे तक राजकोट पहुंचेगा। अंतिम यात्रा शाम 5 बजे शुरू होगी और 6 बजे तक अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में शवों की पहचान का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दी जा रही है। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने रविवार को हादसे की जगह और अस्पताल का दौरा किया। वहीं आज गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी, जिसमें विमान सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी।

इसी के साथ, आज देशभर में जनगणना 2025 की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है, जिसमें पहली बार जातिगत आंकड़ों को शामिल किया जाएगा। इससे नीतियों और योजनाओं को जमीनी जरूरतों के अनुसार तैयार करने में सरकार को मदद मिलेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की।