Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Tamil Nadu: अन्नामलाई ने विजय को DMK की 'बी-टीम' बताया, बोले- TVK इसका सीक्रेट प्रोजेक्ट

तमिलनाडु में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने सोमवार को अभिनेता-राजनेता विजय पर हमला करते हुए उन्हें डीएमके की "बी-टीम" बताया। अन्नामलाई ने विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कझगम को सत्ता बरकरार रखने के लिए सत्तारूढ़ डीएमके का सीक्रेट प्रोजेक्ट कहा। 

मीडिया से बातचीत में अन्नामलाई ने टीवीके संस्थापक विजय को "घर से काम" करने वाले राजनेता बनने के बजाय लोगों के बीच आकर काम करने की चुनौती दी।

अन्नामलाई ने कहा, "जब वो स्क्रीन पर महिलाओं के साथ अभिनय कर रहे थे, बीजेपी कार्यकर्ता जमीन पर थे, जन कल्याण के लिए लड़ रहे थे। डीएमके की 'बी-टीम' विजय हैं और मैं इस बात पर जोर देता हूं। टीवीके की गतिविधियों को देखने के बाद मैं ये कह रहा हूं कि टीवीके डीएमके की 2026 में सत्ता बनाए रखने का सीक्रेट प्रोजेक्ट है।"