Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Vice Presidential Election Voting : वोटिंग जारी, PM मोदी ने डाला पहला वोट

लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य आज तय करेंगे कि सी. पी. राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी में से देश का अगला उप राष्ट्रपति कौन होगा? राधाकृष्णन, सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार हैं, जिनका सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी से है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए सुबह करीब 10 बजे संसद भवन पहुंचे. उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हो चुका है. इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी से है. वोटों की गिनती आज देर शाम की जाएगी.

उपराष्ट्रपति चुनाव से कुछ घंटे पहले सीपी राधाकृष्णन ने लोधी रोड स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की. उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हो चुका है और शाम 5 बजे समाप्त होगा. देर शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद है. उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पी. सी. मोदी ने कहा है कि मतदान संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में हो रहा है. देश के 17वें उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में पांच सीटें रिक्त हैं), 12 मनोनीत सदस्य जबकि लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं. निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 781) हैं.