Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में दिग्गजों का स्वागत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगभग 27 साल बाद शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के दिग्गज नेताओं जैसे अमित शाह, जे. पी. नड्डा और राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं का पार्टी मुख्य़ालय में स्वागत हुआ। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं, जहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी 70 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है या आगे चल रही है, जो 36 सीटों के बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है। वहीं आम आदमी पार्टी 21 सीटों के साथ पीछे है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में 15 सालों तक शासन करने वाली कांग्रेस इस बार के चुनाव में भी अपना खाता न खोल सकी।