Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर चंद्र मोहन का हुआ निधन

साउथ सिनेमा के वेटर्न कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें चंद्र मोहन का नाम जरूर शामिल होगा। इस समय चंद्र मोहन को लेकर एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है।

अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर चंद्र मोहन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 80 साल की उम्र के आस-पास इस तेलुगू सिनेमा के दिग्गज कलाकार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि काफी समय से बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनका देहांत हो गया।

चंद्र मोहन के निधन से साउथ सिनेमा को भारी नुकसान पहुंचा है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार चंद्र मोहन का आज 11 नवंबर को निधन हो गया है। बीते समय से चंद्र मोहन स्वास्थ्य संबंधी समस्या की वजह से परेशान चल रहे थे, जिसकी वजह उन्हें हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट रखा गया।