ओडिशा के भुवनेश्वर में सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। लोगों का कहना है कि सब्जियां खरीदना उनके पहुंच से बाहर हो गया है। ये हालत ऐसे समय में है जब लोग मांसाहार से बचते हैं।
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इन दिनों कार्तिक महीना चल रहा है। इस महीने में कई लोग पंचक के रूप में मशहूर पांच दिन का त्योहार मनाते हैं। इस दौरान आध्यात्मिक महत्व के खास पूजा-पाठ किए जाते हैं। इस दौरान पंचक का पालन करने वाले मांसाहार नहीं करते।
पंचक का पालन करने वाले प्याज-लहसुन से भी परहेज करते हैं। मांग में गिरावट के बावजूद प्याज-लहसुन की कीमतें कम नहीं हुई हैं। सब्जियां बेचने वालों का कहना है कि घरेलू बजट पर असर डालने वाली कीमतों में बढ़ोतरी मौसमी घटना है।
सब्जियां बेचने वाले भरोसा दे रहे हैं कि बाजार में नई उपज आने से कीमतें कम हो जाएंगी। लेकिन तब तक खरीदारों को मन मार कर ही सही, महंगाई बर्दाश्त करनी होगी।
भुवनेश्वर में सब्जियों के दाम आसमान पर, बिगड़ रहा घर का बजट
You may also like
UP: CM योगी ने की जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत, 30 नवंबर तक लोग खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी.
सीएम योगी छठ महापर्व में हुए शामिल, भोजपुरी में की छठी मइया और सूर्यदेव की आराधना.
Rajasthan Panchayat elections: राजस्थान में पंचायत चुनाव की हलचल तेज, सरपंच पद के लिए 704 उम्मीदवार मैदान में.
पर्यटकों के लिए खुला जिम कॉर्बेट का ढिकाला जोन, जंगल सफारी का नया सीजन शुरू.