Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों से की बातचीत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की 37 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

 वाराणसी पहुंचने के बाद जब प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला तो लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की। अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम ने स्कूली बच्चों से  बातचीत की।

 पीएम मोदी सेवापुरी विकास खंड के बड़की ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे वाराणसी और पूर्वांचल इलाके में 19,155 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

 इसमें सड़कों और पुलों, स्वास्थ्य और शिक्षा, स्मार्ट सिटी, शहरी विकास परियोजनाएं, रेलवे और हवाई अड्डों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय को न्यू भाऊपुर से जोड़ने वाले 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के माल ढुलाई कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएम 166 करोड़ रुपये की लागत से बनी लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर भी जा सकते हैं।