Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: देहरादून और नैनीताल के राजभवन को मिला नया नाम 'लोक भवन'

उत्तराखंड के देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवनों के नाम बदलाव कर दिए है। देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने का निर्णय लिया गया है। यह बदलाव राज्यपाल की संस्तुति के बाद औपचारिक रूप से लागू किया गया है। राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन ने नाम परिवर्तन से संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के बाद अब दोनों जगहों पर स्थित राजभवनों की पहचान "लोक भवन" के रूप में होगी। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक प्रक्रियाओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।