Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

उत्तराखंड:राष्ट्रपति ने शिक्षिका कुसुमलता को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता गडिया को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया गया।

कुसुमलता ने कहा, शिक्षक के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाना बड़े सम्मान की बात है। समारोह में देश भर के 82 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के साथ ही उनका चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए हुआ है। शैलेश मटियानी पुरस्कार उनकी ओर से बेटी ने प्राप्त किया।