Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर-मटकोटा मार्ग का किया वर्चुअल शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिनेशपुर नगर पंचायत प्रांगण में वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 55 करोड़ की लागत से गदरपुर मटकोटा मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के सांसद अजय भट्ट भी उपस्थिति थे। गदरपुर - मटकोटा मार्ग कई वर्षों से खस्ता हालत में था, इस मार्ग को बनाने के लिए कई बार नेताओं द्वारा नारियल फोड़कर उद्घाटन भी किया गया लेकिन फिर भी यह सड़क राजनीति की भेंट चढ़ी रही। आज सड़क के निर्माण का कार्य विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के  शिलान्यस करने के बाद किया जा रहा है।

इस दौरान नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के रहते 75 करोड़ की लागत के साथ यह मार्ग बनाया गया था एक ही साल में यहां सड़क टूट कर जर्जर हालत में हो गई थी। कुछ कागजों की कमी के चलते सड़क निर्माण में देरी हो गई थी लेकिन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर दिनेशपुर मटकोटा मार्ग का शिलान्यास किया और आज से ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, इससे पहले किसी ने भी इस सड़क का शिलान्यास या उद्घाटन नहीं किया था।