उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुखार और संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टर इसकी वजह मौसम में अचानक बदलाव को बता रहे हैं। इससे लोगों को वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो रही हैं। सहारनपुर के आसपास से भी भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों से खास सावधानी बरतने को कहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने सलाह दी है कि बीमारी के लक्षण दिखने पर लोग खुद इलाज करने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाएं।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.