Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

Uttar Pradesh: सरकारी योजना के नाम पर ठगी, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में बहराइच से छह ‘साइबर ठगों’ को गिरफ्तार किया है। ठगी करने वाले लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाया। ठगों ने उनके लिए नए बैंक खाते खोले, जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से अर्जित धन के लेन-देन के लिए किया गया।

बहराइच के एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया, “इस मामले में एफआईआर दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी बहराइच के रहने वाले हैं। वे लोगों को निशाना बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनके लिए नए बैंक खाते खुलवाते थे और उस खाते की सारी जानकारियां अपने पास रख लेते थे। फिर वे इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध के जरिए अर्जित धन निकालने के लिए करते थे। हमने उनके पास से कई बैंकिंग फॉर्म, पासबुक, एटीएम, क्यूआर कोड, 9,000 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस खाते का इस्तेमाल तमिलनाडु में एक करोड़ 85 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी नकदी निकालने के लिए भी किया गया था।”