Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

जूनियर्स को करता था परेशान…3 छात्रों ने लिया खौफनाक बदला

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां बदला लेने के लिए स्कूल के 3 छात्रों ने अपने ही सीनियर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपों के मुताबिक, मृतक छात्र आए दिन आरोपी छात्रों को स्कूल में परेशान किया करता था. इसका बदला लेने के लिए पीड़ित छात्रों ने सीनियर छात्र को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.

घटना दिल्ली के नेब सराय इलाके की है. यहां के एक स्कूल में रोहन नाम का एक छात्र 11वीं क्लास में पढ़ता था. रोहन की उम्र 17 साल थी. पुलिस के मुताबिक, रोहन गुरुवार यानि 15 फरवरी को नेब सराय में घायल अवस्था में पाया गया था. इस दौरान रोहन के शरीर पर चाकू से वार करने के कई निशान भी मिले थे. मौके पर मौजूद लोग रोहन को आनन-फानन में सफदरगंज अस्पताल लेकर गए और पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की सूचना दी.