Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Chandigarh: BKU पंजाब सरकार के साथ नहीं करेगी बैठक, किसानों को हिरासत में लेने से नाराज

भारतीय किसान यूनियन (उग्रहान) ने शुक्रवार को कहा कि वे पंजाब सरकार की बुलाई बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। बीकेयू (उग्रहान) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्रहान ने कहा, "सवाल है कि क्या इन हालात में किसानों को हिरासत में लेना उचित है? इस बात की क्या गारंटी है कि जिन्हें बातचीत के लिए बुलाया गया, बाद में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? इसलिए हमने फैसला किया है कि हम बैठक में भाग नहीं लेंगे।"

संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को बताया था कि पंजाबह सरकार ने उन्हें कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुद्दियान के साथ बात करने के लिए शुक्रवार को बुलाया है। बैठक में आने के लिए बीकेयू (उग्रहान) को भी न्योता दिया गया था। संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मार्च को पंजाब विधानसभा की ओर मार्च करने के आह्वान से पहले ही न्योता दिया गया था।

संयुक्त किसान मोर्चा और बीकेयू (उग्रहान) शंभू और खनौरी सीमा पर किसानों के साल भर चले विरोध का हिस्सा नहीं थे। दोनों पंजाब और हरियाणा के बीच में हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने पिछले साल फरवरी से आंदोलन तेज कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने दोनों सीमाओं पर से किसानों को हटा दिया।