Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी-नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक भिड़े, जमकर हुई नारेबाजी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बीजेपी ने कई जन-मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। बीजेपी ने कई जन-मुद्दे उठाए। इनमें नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों का हालिया विरोध-प्रदर्शन, दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने की मांग के अलावा पानी और बिजली की आपूर्ति से जुड़े मुद्दे शामिल थे। बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी की और हाथों में प्लेकार्ड लेकर सदन में खड़े हो गए। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने निर्देश दिया कि बीजेपी के प्रदर्शन को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड में शामिल न किया जाए और कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए।