Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भूटान से भगवान बुद्ध के अवशेष वापस लाए

 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पड़ोसी देश भूटान में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के सार्वजनिक प्रदर्शन के बाद उनके एक हिस्से को वापस लाए। बुद्ध के पवित्र अवशेष के हिस्से को भूटान में आम लोगों के दर्शन के लिए कुछ समय के लिए रखा गया था। ये भारत और भूटान के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है और ये थिम्पू में वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव (जीपीपीएफ) का हिस्सा है, जो विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना करने वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है।