Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, जनता दरबार में मुक्का मारने की कोशिश

बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दरबार में हंगामा हो गया। एक युवक ने उन्हें मुक्का मारने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम मो. सैफी है, जो वार्ड पार्षद भी बताया जा रहा है।

बेगूसराय जिले के बलिया में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसके समापन होते ही बवाल खड़ा हो गया।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता दरबार से जाने वाले थे, तभी मो. सैफी मौके पर पहुंचा और माइक लेकर अनाप-शनाप बोलने लगा। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उसका विरोध किया, जिससे युवक भड़क गया और केंद्रीय मंत्री को मुक्का मारने का प्रयास किया।

हालांकि, कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को हमले से बचा लिया। इस घटना से जनता दरबार में अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ कर रही है। आरजेडी के तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश सिंह पर कटाक्ष करते हुए सिंह ने कहा कि दोनों आरोपित के बचाव में आएंगे क्योंकि वे अल्पसंख्यक समुदाय से है।